Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नवरात्रि एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत शहजादपुर बाजार में विद्युत सुरक्षा एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण


 *नवरात्रि एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत शहजादपुर बाजार में विद्युत सुरक्षा एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण*

*ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विद्युत विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास बिजली के तारों एवं स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा*

*केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से वार्ता कर विसर्जन की तैयारियों एवं सुरक्षा संबंधी सावधानियों के अनुपालन के दिए निर्देश*

अम्बेडकरनगर। 20 अक्टूबर 2026 जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश के क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह ने शहजादपुर बाजार में अधिशाषी अभियंता विद्युत, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अकबरपुर तथा विद्युत विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम के साथ विभिन्न दुर्गा प्रतिमा पंडालों एवं उनके आसपास की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

       निरीक्षण के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास विद्युत तारों की स्थिति, विद्युत सुरक्षा तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्युत तारों से संबंधित संभावित जोखिमों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें तथा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

      इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से मौके पर वार्ता कर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों की जानकारी ली तथा विसर्जन के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक सावधानियों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पूजा समितियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए विसर्जन कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपेक्षा की।

      जिला प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, स्वच्छता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments