*हिंदी प्रचार प्रचार सेवा संस्थान के क्षेत्रीय कार्यालय पर हिंदी के समग्र विकास पर चर्चा, परिचर्चा*
निराला साहित्य संवाद,
अयोध्या। स्थानीय कजियाना अयोध्या धाम में हिंदी प्रचार प्रचार सेवा संस्थान के क्षेत्रीय कार्यालय पर हिंदी के समग्र विकास पर चर्चा, परिचर्चा में मंडलायुक्त प्रशासन श्रीमान अजयकांत सैनी जी,संस्थान के अंबेडकर नगर प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता समाजसेवी कौशल किशोर श्रीवास्तव, लोकप्रिय पत्रिका"साहित्य सम्राट"के सह संपादक व जनहित सत्ता हिंदी दैनिक के ब्यूरो प्रमुख राम केर सिंह, साहित्य प्रेमी श्रीमती बेबी श्रीवास्तव ,श्रीमती ऋतु सैनी, प्रिया श्रीवास्तव,आयुषी जायसवाल,श्री सीताराम अमर शिक्षा निकेतन के प्रबंधक साहित्य प्रेमी सीताराम यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर हिंदी को राष्ट्रभाषा व विश्व की संपर्क भाषा बनाए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए श्रीमान आयुक्त महोदय व साहित्य प्रेमी श्रीमती रितु सैनी ने हिंदी के समग्र विकास के लिए व भारतीय संस्कृति और सभ्यता को सुरक्षित व संरक्षित रखने के लिए राजभाषा हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करना नितांत आवश्यक बताया। उक्त अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री,संपादक "साहित्य सम्राट"डॉ.सम्राट अशोक मौर्य,राष्ट्रीय सचिव डॉ.शशी मौर्य,संरक्षक मंडल सदस्य राम केर सिंह ने उपस्थित समस्त साहित्य प्रेमियों का आभार प्रकट करते हुए हिंदी साहित्य के संवर्धन में अहम भूमिका निभाने व सामाजिक व साहित्यिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अपर आयुक्त प्रशासन मंडल अयोध्या श्रीमान अजयकांत सैनी,साहित्य प्रेमी श्रीमती रितु सैनी,आयुषी जायसवाल,प्रिया श्रीवास्तव, श्रीमती बेबी श्रीवास्तव, अधिवक्ता कौशल किशोर श्रीवास्तव,प्रबंधक सीताराम यादव आदि को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह आदि ओढ़ाकर सम्मानित किया।


0 Comments