*फर्जी पते से शिक्षामित्र की झूठी शिकायत कर परेशान करने वाले पंकज तिवारी के विरुद्ध शिक्षामित्र जिलाध्यक्ष राम चन्दर मौर्य ने थानाध्यक्ष को सौंपा शिकायती पत्र लगाई न्याय की गुहार*
अम्बेडकर नगर। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने फर्जी पते से शिक्षामित्र की झूठी शिकायत करने वाले पंकज तिवारी के विरुद्ध थाना अध्यक्ष आला पुर को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिलाध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय जल्लापुर में शिक्षामित्र पद पर कार्यरत हैं। पंकज तिवारी द्वारा फर्जी पता झखरवारा से शिक्षामित्र राम चन्दर मौर्य की अवैध वसूली के उद्देश्य से अनावश्यक रूप से पंकज तिवारी द्वारा झूठी शिकायत कर मानसिक रूप से परेशान करने व सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। जबकि शिकायत कर्ता पंकज तिवारी का वास्तविक पता जमला पट्टी नसीर पुर है। जांच अधिकारी द्वारा शिकायत की जांच करने पर शिकायत झूठी पाई गई। जिलाध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने फर्जी पते पर झूठी शिकायत करने वाले पंकज तिवारी पर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर थानाध्यक्ष आलापुर को शिकायती पत्र दिया है। वहीं शिक्षामित्र शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री सुरेन्द्र कुमार यादव ने फर्जी पते से झूठी शिकायत करने वाले पंकज तिवारी के विरुद्ध जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग किया है।

0 Comments