Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं*



 *संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं*

* मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी*

*पात्र लाभार्थियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश*

अम्बेडकरनगर। 03 अक्टूबर 2026 जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने आज तहसील भीटी में पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी ने यथा संभव उनका मौके पर ही निस्तारित कराया गया तथा शेष शिकायतों हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष जांच, समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

        जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। अधिकारी शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यकता के अनुसार मौके पर जाकर स्थलीय जांच करें तथा शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    उन्होंने राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, पंचायत, समाज कल्याण सहित सभी संबंधित विभाग शिकायतों के निस्तारण में आपसी समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

       इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया करने, पात्र व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही आवेदन एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

      इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, उपजिलाधिकारी भीटी सहित  अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

       जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील भीटी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 119 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इसी प्रकार अन्य तहसीलों में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन सामान्य की समस्याओं को सुना गया तथा उसका यथा संभव मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया गया। तहसील जलालपुर में 73 में से 06 शिकायतों, तहसील आलापुर में 93 में से 09 शिकायतों, तहसील टांडा में 61 में से 8 शिकायतों तथा तहसील अकबरपुर में 90 में से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण से सुनिश्चित किया गया।

Post a Comment

0 Comments