Hot Posts

6/recent/ticker-posts

समाजसेवी संस्थानों द्वारा नवागत क्षेत्राधिकारी आलापुर जितेन्द्र कुमार सिंह को पौधा भेंट कर किया स्वागत।

 


समाजसेवी संस्थानों द्वारा नवागत क्षेत्राधिकारी आलापुर जितेन्द्र कुमार सिंह जी को पौधा भेंट कर किया स्वागत।


श्याम चन्दर मौर्य निराला साहित्य 


आलापुर अंबेडकर नगर 

आज दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को नवागत क्षेत्राधिकारी आलापुर जितेन्द्र कुमार सिंह  से मुलाकात कर क्षेत्र के समाजसेवियों ने पौधा भेंट करके उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित किया..!! 


इस अवसर पर नव्या ग्रीन फॉउण्डेशन के अध्यक्ष नीरज मौर्य,आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम गौतम ,दैनिक भास्कर के पत्रकार साथी रामू गोंड तथा मोहम्मद लाइक खान उपस्थित रहे..!! 


समाजसेवियों ने पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण,सामाजिक सद्भाव और जनसेवा का संदेश दिया उन्होंने आशा व्यक्त की कि  जितेन्द्र कुमार सिंह जी के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति,सुरक्षा,कानून-व्यवस्था और आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होगा..!! 


समाजसेवियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि एक पौधा केवल हरियाली का प्रतीक नहीं,बल्कि सकारात्मक सोच,नई उम्मीद और बेहतर भविष्य का संदेश भी है..!!

Post a Comment

0 Comments