Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर मूर्ति विसर्जन घाटों एवं स्थलों का निरीक्षण, तैयारियों का लिया गया जायजा



 *शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर मूर्ति विसर्जन घाटों एवं स्थलों का निरीक्षण, तैयारियों का लिया गया जायजा*

*प्रकाश, पेयजल, बैरिकेडिंग एवं स्वच्छता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश*

अम्बेडकरनगर। 15 अक्टूबर 2026 जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशों के क्रम में शारदीय नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न मूर्ति विसर्जन घाटों एवं स्थलों यथा राजघाट विसर्जन स्थल टांडा, कालीघाट मूर्ति विसर्जन स्थल, मुबारकपुर टांडा, महादेव घाट विसर्जन स्थल आदि का निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

      इसी के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया  कि मूर्ति विसर्जन स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, जल बैरिकेडिंग, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित की जाएं, और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments