*दुर्गा पूजा के दृष्टिगत टांडा में असमतल सड़क को कराया गया दुरुस्त*
*उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता के पर्यवेक्षण में टांडा में असमतल सड़क को कराया गया दुरुस्त*
*दुर्गा पूजा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आवागमन की सुगमता सुनिश्चित करने के लिए की गई त्वरित कार्रवाई*
अम्बेडकरनगर। 16 अक्टूबर 2026 टांडा में जल निगम नगरीय द्वारा पाइपलाइन बिछाने के उपरांत सड़क पुनर्स्थापन के बावजूद असमतल रह गई सड़क को उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता के पर्यवेक्षण में अधिशाषी अभियंता जल निगम नगरीय द्वारा जल जीवन अर्बन टीम द्वारा सड़क के उभरे हुए एवं असमतल हिस्सों को ठीक कराया गया। इस कार्रवाई से दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाने में सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि त्योहार के दृष्टिगत जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


0 Comments