Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्थानांतरण की मांग को लेकर शिक्षामित्रों द्वारा 1 अगस्त 2026 से किया जाएगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

 

*स्थानांतरण की मांग को लेकर शिक्षामित्रों द्वारा 1 अगस्त 2026 से किया जाएगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन*

*अन्य संगठनों के बहकावे आकर गुमराह न हो शिक्षामित्र*

अम्बेडकर नगर। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने कहा कि शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय, निकटतम विद्यालय, ससुराल के विद्यालय अन्य जनपदों में समायोजन स्थानांतरण की मांग को लेकर 1 अगस्त 2026 से जिला मुख्यालय स्थित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष शिक्षामित्र स्थानांतरण सूची जारी होने तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जनपद के सभी शिक्षामित्रों से जिलाध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने अपील करते हुए कहा कि शिक्षामित्र अन्य संगठनों के नेताओं बहकावे में आकर कदापि गुमराह न हो उन संगठनों के नेताओं का काम चंदा वसूली करने तक ही सीमित है।इन संगठनों का शिक्षामित्र हित से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं शिक्षामित्र उत्थान मंच के जिलाध्यक्ष ने 1 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हुए जनपद के सभी शिक्षामित्रों से प्रतिभाग करने की अपील किया है। जिलाध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने कहा कि शिक्षामित्र किसी के बहकावे में आकर गुमराह न हो 1 अगस्त 2026 को आकस्मिक अवकाश लेकर शिक्षामित्र स्थानांतरण की मांग को लेकर होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल हो। स्थानांतरण सूची जारी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। शिक्षामित्रों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments