*कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न*
*मुख्य विकास अधिकारी ने स्वच्छता कार्यों में निरंतर प्रगति बनाए रखने के निर्देश*
अम्बेडकरनगर। 30 जुलाई, 2026 जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की के निर्देश दिए मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी लंबित कार्यों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, लाभार्थियों के लंबित आवेदनों के सत्यापन एवं निस्तारण, वित्तीय प्रगति, सामुदायिक शौचालयों के संचालन एवं रखरखाव, ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामों की प्रगति, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर), कचरा वाहनों के संचालन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि स्वच्छ भारत मिशन के सभी निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित सत्यापन एवं स्वीकृति की कार्यवाही में तेजी लाने, सामुदायिक शौचालयों का नियमित संचालन बनाए रखने, ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक योजना नहीं बल्कि जनभागीदारी का अभियान है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाते हुए कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही "मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी" अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास खंडों में प्रगति की नियमित निगरानी की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित ग्रामों के निर्माण हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, तथा जनपद स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों को निरंतर बनाए रख सके।
बैठक में ब्लॉक प्रशासक कटेहरी व बसखारी सहित जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला पंचायत राज विभाग, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से जुड़े समिति के अन्य संबंधित सदस्य/ अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments