*जनपद की समस्त गौशालाओं में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व, गोवंश को गुड़, केला, पशु आहार एवं हरा चारा खिलाकर की गई सेवा*
अम्बेडकरनगर ।10 नवम्बर 2026 जनपद अम्बेडकरनगर की समस्त गौशालाओं एवं गोवंश आश्रय स्थलों में आज गोवर्धन पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों/प्रशासकों, गणमान्य नागरिकों तथा प्रशासन एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न गौशालाओं में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल सिसवा, अकबरपुर में माननीय विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद तथा बृहद गो संरक्षण केंद्र अखलासपुर, रामनगर, अम्बेडकरनगर में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मिथिलेश त्रिपाठी ने प्रतिभाग कर विधि-विधान से गोवर्धन पूजा संपन्न की। इसके अतिरिक्त जनपद की अन्य गौशालाओं में भाजपा के मंडल अध्यक्षों, ग्राम प्रधानों एवं अन्य सम्मानित नागरिकों ने भी पूजा-अर्चना में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गोवंश को श्रद्धापूर्वक गुड़, केला, पशु आहार एवं हरा चारा खिलाया गया तथा गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। सभी गौशालाओं में खंड विकास अधिकारियों, पंचायत सचिवों तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहभागिता की।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने इस अवसर पर जनपद के समस्त जनमानस से अपील की कि गोवंश की सेवा, सुरक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान करें तथा गोवंश के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भाव बनाए रखें।

0 Comments