Hot Posts

6/recent/ticker-posts

श्रम विभाग द्वारा सिंझौली अकबरपुर में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का हुआ आयोजन

 

*श्रम विभाग द्वारा सिंझौली अकबरपुर में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का हुआ आयोजन* 

 अम्बेडकरनगर ।  सरकार  द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी उपलब्धियां एवं योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं विकसित भारत के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा सिंझौली अकबरपुर अम्बेडकरनगर में एक विशाल श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य  श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें डिजिटल सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था। शिविर में श्रमिकों को निम्नलिखित प्रमुख बिन्दुओं और योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।

कल्याणकारी योजनाएं: उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। 

श्रमिक पंजीकरण: नए श्रमिकों का मौके पर ही नवीन पंजीयन किया गया और पुराने श्रमिकों को रिन्यूअल (नवीनीकरण) प्रक्रिया के बारे में बताया गया। 

ई-श्रम व पेंशन योजना: ई-श्रम पोर्टल के अंतर्गत आने वाली 'प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना' (PM-SYM) की पात्रता, लाभ और पंजीकरण प्रक्रिया समझाते हुए बड़ी संख्या में लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए गए। 

'यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप' पर रहा विशेष जोर शिविर के दौरान लेबर चौक पर उपस्थित श्रमिकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया गया:श्रमिकों को ऐप से मिलने वाली डिजिटल सुविधाओं की जानकारी दी गई। 

मौके पर ही श्रमिकों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया गया।ऐप पर प्रोफाइल कम्प्लीट करने (पूरी प्रोफाइल भरने) की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया ताकि श्रमिकों को आसानी से रोजगार के अवसर मिल सकें।

Post a Comment

0 Comments