Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मरौचा में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन



 *कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मरौचा में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन*

*50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से शिवा सिंह और बालिका वर्ग से शिवन्या मिश्रा ने मारी बाजी, 100 मीटर दौड़ में अंकुश व वैष्णवी रहे प्रथम*

अम्बेडकर नगर। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 12 नवंबर 2026 को कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मरौचा में उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत मरौचा के अंतर्गत आने वाले समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में शिवा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में शिवन्या मिश्रा प्रथम रहीं। वहीं 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अंकुश तथा बालिका वर्ग में वैष्णवी ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरे उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में खेल अनुदेशक योगेन्द्र कुमार सहित खेल अनुदेशकों तथा न्याय पंचायत के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिताओं के संचालन में अपना सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मरौचा की रसोइया भी उपस्थित रहीं।

इस प्रकार न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने, उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

Post a Comment

0 Comments