*मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण की मांग को लेकर 1 अगस्त से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे शिक्षामित्र*
अम्बेडकर नगर। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर द्वारा मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बेडकर नगर को मांगपत्र देकर मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग किया है। मांग पत्र देने में शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य, शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिला महामंत्री मोहम्मद मोसीर खान मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने कहा कि यदि 31 जुलाई 2026 तक शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर द्वारा 1 अगस्त 2026 से जिला मुख्यालय स्थित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

0 Comments