Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शासनादेश जारी होने के 19 माह बाद भी नहीं हुआ शिक्षामित्रों का स्थानांतरण 1 अगस्त से शिक्षामित्र करेंगे अनिश्चितकालीन आन्दोलन

 



*शासनादेश जारी होने के 19 माह बाद भी नहीं हुआ शिक्षामित्रों का स्थानांतरण 1 अगस्त से शिक्षामित्र करेंगे अनिश्चितकालीन आन्दोलन*

*शिक्षामित्र हरिवंश दूबे व अम्बरीष कुमार वर्मा ने आकस्मिक अवकाश लेकर शिक्षामित्रों से धरना प्रदर्शन में आकस्मिक अवकाश लेकर शामिल होने की किया अपील* 

*1अगस्त के धरना प्रदर्शन का सभी शिक्षामित्र व शिक्षक संगठनों से समर्थन कर शामिल होने की किया अपील- राम चन्दर मौर्य* 

अम्बेडकर नगर। शासनादेश जारी होने के 19 माह बाद भी शिक्षामित्रों का मूल विद्यालय, निकटतम विद्यालय, ससुराल के विद्यालय व अन्य जनपद स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। जिसको लेकर जनपद के शिक्षामित्रों में आक्रोश व्याप्त है। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने कहा कि शिक्षामित्र शिक्षक संघ द्वारा शिक्षामित्रों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर द्वारा 1 अगस्त 2026 से स्थानांतरण सूची जारी कराने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय स्थित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने जनपद के सभी शिक्षामित्रों से आकस्मिक अवकाश लेकर 1 अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील किया है। साथ ही जिलाध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने जनपद में संचालित सभी शिक्षामित्र व शिक्षक संगठनों से भी 1 अगस्त के धरना-प्रदर्शन का समर्थन कर शामिल होने की अपील किया है। वहीं शिक्षामित्र हरिवंश दूबे व अम्बरीष कुमार वर्मा सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षामित्र अग्रिम रूप से 1 अगस्त को धरने में शामिल होने के लिए आकस्मिक अवकाश का आनलाइन आवेदन कर चुके हैं। शिक्षामित्र हरिवंश दूबे व अम्बरीष कुमार वर्मा ने जनपद के शिक्षामित्रों से 1 अगस्त 2026 से होने वाले अनिश्चितकालीन धरने में जनपद के सभी शिक्षामित्रों से आकस्मिक अवकाश लेकर पहुंचने की अपील किया है।

Post a Comment

0 Comments