*स्थानांतरण सूची जारी करने की मांग को लेकर शिक्षामित्रों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन*
निराला साहित्य संवाद
अम्बेडकर नगर। 1 अगस्त 2026 को शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर द्वारा शिक्षामित्रों के स्थानांतरण सूची जारी करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय स्थित डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष शुरू किया गया है। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने कहा कि शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय, निकटतम विद्यालय ससुराल के विद्यालय अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण का शासनादेश जनवरी 2025 में 19 माह पूर्व जारी हुआ था। जनपद अम्बेडकर नगर में अभी तक शिक्षामित्रों की स्थानांतरण सूची जारी नहीं हुई। जिलाध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने कहा कि शिक्षामित्र स्थानांतरण सूची जारी होने तक अनवरत रूप से धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला महामंत्री मो. मोसीर खान ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सभी शिक्षामित्रों से एक जुट होकर जिला मुख्यालय पर चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील किया है। प्राथमिक शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के ब्लाक अध्यक्ष राजेश अकेला ने शिक्षामित्रों के स्थानांतरण सूची जारी करने की मांग को लेकर हो रहे धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हुए धरना प्रदर्शन में शामिल होकर शिक्षामित्रों का उत्साह वर्धन किया। धरना प्रदर्शन में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, हरिवंश दूबे अम्बरीष कुमार, राजेश वर्मा सुदामा मौर्या, संगीता वर्मा, सुदामा देवी, रजिया खातून,रीना देवी, अर्चना चौधरी, राजेश कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे। स्थानांतरण सूची जारी होने तक शिक्षामित्रों का अनिश्चितकालीन कालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

0 Comments