*टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन*
अलीगढ़। को टेट उत्तीर्ण शिक्षा मित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश जनपद अलीगढ़ के तत्वावधान में जिला संरक्षक हरिओम शर्मा के संरक्षण में जिला अध्यक्ष सतेन्द्र चौहान व समस्त जनपद के टीईटी उत्तीर्ण शिक्षा मित्रों ने संगठित होकर उत्तराखंड राज्य की तरह नियमितीकरण व रिक्त पदों पर नवीन भर्ती में मध्यप्रदेश सरकार की तरह 50%सीट शिक्षा मित्रों को आरक्षित की जाएं। तथा विभागीय टीईटी में शिक्षा मित्रों को शामिल किया जाए श्रीमान जिलाधिकारी अलीगढ़ जी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्यमंत्री जी से शिक्षामित्रों की समस्याओं का निदान करने की मांग किया। ज्ञापन कार्यक्रम में चौधरी प्रेम वीर सिंह मण्डल अध्यक्ष,नरेन्द्र तौमर, हरिकेश शर्मा, सुनीता कुमारी,दीपा पाठक, पूरनसिंह, हरीश कुमार नगर क्षेत्र, संजय कुमार नगर क्षेत्र, कृष्ण कुमार,जय प्रकाश नारायण, धर्म पाल, विजय कुमार, आनन्द प्रकाश निगम, इन्द्र जीत सिंह, अनीता कुमारी, रजनी गौतम ,योजना आर्य,सोनू उपाध्याय, जितेंद्र शर्मा,रवि भूषण चौहान, कुमारी प्रज्ञा, पुष्प लता चौहान, विमलेश कुमारी,सरोजकुमारी, अनीता चौधरी, प्रेम पाल सिंह , संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

0 Comments