Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बंदर-मानव संघर्ष की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित


 *बंदर-मानव संघर्ष की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित*

अम्बेडकरनगर। 31 अक्टूबर 2026 जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में दिनांक 30 अक्टूबर को अपराह्न में बंदर-मानव संघर्ष की रोकथाम एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला स्तरीय समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक की गई। 

         जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति की बैठक में टोंस (तमसा) नदी में गिरने वाले नालों के प्रदूषण नियंत्रण हेतु 15 दिनों के भीतर बायोरेमेडिएशन की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जलालपुर में तमसा नदी के किनारे 100 मीटर के दायरे में स्थित मकानों एवं वहां चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति का सर्वेक्षण कर अनधिकृत निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में राजस्व, नगर पालिका एवं वन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर आगामी मासिक बैठक में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं, जिला पर्यावरण समिति की बैठक में सभी संबंधित विभागों को महावर जीविता प्रतिशत (जीवित पौधों के प्रतिशत) से संबंधित सूचना वन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

      बंदर-मानव संघर्ष की रोकथाम एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक में बंदरों को पकड़ने एवं उनके सुरक्षित अभिवहन संबंधी शासनादेशों से सदस्यों को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु वन विभाग में टास्क फोर्स गठित करने, संपर्क हेतु मोबाइल नंबर जारी करने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए।

       इसके अतिरिक्त, लोरपुर ताजन ग्राम सभा में विकसित कपि वन को भविष्य में बंदरों के पुनर्वास स्थल के रूप में उपयोग करने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सभी संबंधित विभागों से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments