Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मानदेय भुगतान समय से न होने पर शिक्षामित्रों में नाराजगी


 *मानदेय भुगतान समय से न होने पर शिक्षामित्रों में नाराजगी* 

*शीघ्र मानदेय भुगतान न होने पर शिक्षामित्र शिक्षक संघ ने दी आन्दोलन की चेतावनी*


अम्बेडकर नगर। शिक्षामित्रों का सितम्बर माह के मानदेय का अभी तक भुगतान न किए जाने से जनपद के शिक्षामित्रों में नाराजगी व्याप्त है। अल्प मानदेय वह भी समय से  न मिलने के कारण शिक्षामित्रों को अपना परिवार पालना मुश्किल हो गया है। मानदेय भुगतान में विलम्ब को लेकर शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने नाराजगी जताई है। जिलाध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने मानदेय भुगतान को लेकर विभागीय अधिकारियों पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर द्वारा जिला मुख्यालय पर आन्दोलन किया जाएगा। शिक्षामित्र शिक्षक संघ के जिला महामंत्री मोहम्मद मोसीर खान ने जनपद के शिक्षामित्रों से शिक्षामित्र हित में शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के साथ एक जुट होने की अपील किया।

Post a Comment

0 Comments