Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण


 *जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण*

अम्बेडकर नगर। शासन के निर्देशों के क्रम में PET परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक सुश्री  प्राची सिंह के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों यथा-राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर, बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर तथा श्री रांगेय राघव इंटर कॉलेज हंसवर आदि का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जनपद के 23 परीक्षा केंद्रों पर संचालित परीक्षा को सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए तैनात मजिस्ट्रेट निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments