Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपदीय युवा उत्सव का आयोजन आगामी 28 अक्टूबर को


 *जनपदीय युवा उत्सव का आयोजन आगामी 28 अक्टूबर को*

*प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले युवाओं की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष के मध्य निर्धारित है*

*जनपद के विधावार विजेताओं को मंडलीय युवा उत्सव में मिलेगा प्रतिभाग करने का अवसर*

अम्बेडकरनगर। 24 अक्टूबर,2026 अम्बेडकरनगर युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग अम्बेडकरनगर के तत्वाधान में वित्तीय वर्ष 2026-27 में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा, विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलाग-2027-कल्चरल ट्रैक के अन्तर्गत "नशामुक्त युवा फार विकसित भारत थीम को समाहित करते हुए जनपद स्तर पर एक दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन दिनांक 28 अक्टूबर, 2026 को स्थान रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर, अम्बेडकरनगर में किया गया है।

जिला युवा कल्याण एवं प्रा. वि.द. अधिकारी ने बताया कि सांस्कृतिक ट्रैक के अन्तर्गत 05 विधाओं लोकगीत समूह, लोकनृत्य समूह, नुक्कड नाटक समूह, पेन्टिंग, कबिता लेखन कार्यक्रम में नुक्कड नाटक की थीम "नशामुक्त युवा फार विकसित भारत" का पुट परिलक्षित हो ऐसी परिकल्पना की की गयी है। समूह में आयोजित होने वाले विधाओं में अधिकतम प्रतिभागियों की संख्या 10 होना निर्दिष्ट है। इसमें सगंतकर्ता, गायक व अन्य वाद्य वादक सम्मिलित होगें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले युवाओं की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष के मध्य निर्धारित है। जिसकी गणना 27 अगस्त 2026 से की जायेगी। युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभगी /कलाकारों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। प्रतिभागी कलाकार प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के समय आपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व हाईस्कूल की अंकपत्र / प्रमाण पत्र की छायाप्रति अवश्य साथ लायेगे। प्रतिभागियों को संज्ञानित कराना है कि उपरोक्त 05 विधाओं में से एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में प्रतिभाग कर सकता है। लोकगीत व लोकनृत्य समूह में कलाकार पारम्परिक सांस्कृतिक विरासत को संजोयें लोक कलाओं को समाहित करने वाले गीतों की प्रस्तुतीकरण स्वगायन व वाद्यवादन के माध्यम से करेगे। रिकार्डेड व फिल्मी गीत प्रतियोगिता हेतु मान्य नहीं है। प्रतियोगिता में विधावार विजेता प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कलाकारों व प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा तथा जनपद के विजेता चयनित प्रतिभागी मण्डलीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने हेतु अर्हय होगें।

 जिला युवा कल्याण एवं प्रा. वि.द. अधिकारी ने जनपद के 15 से 29 आयु वर्ग के समस्त युवाओं से अपील की है कि उपरोक्त 05 विधाओं में यथा रूचि के अनुसार अपना-अपना पंजीकरण माय भारत पोर्टल पर कराकर जनपदीय युवा उत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। अधिक जानकारी के लिए विकास भवन अम्बेडकरनगर में अवस्थित कार्यालय युवा कल्याण विभाग के कमरा नं0 28 में दिनांक 27 अक्टूबर 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments