*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, जनपद के 3,54,956 किसानों के खातों में पहुंचे 71 करोड़ रुपये*
*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जारी की किस्त*
अम्बेडकरनगर। 30 अक्टूबर, 2026 आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज दिनांक 30 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर जनपद अम्बेडकरनगर के 3,54,956 पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 71 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे अंतरित की गई।
इससे जनपद के लाखों कृषक परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है। योजना के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिलने के साथ ही उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

0 Comments