Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विशेष टीईटी में शामिल न करने व अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण में देरी से शिक्षामित्रों में आक्रोश


 *विशेष टीईटी में शामिल न करने व अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण में देरी से शिक्षामित्रों में आक्रोश*

*शिक्षामित्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार - राम चन्दर मौर्य*



अम्बेडकर नगर। विशेष टीईटी परीक्षा में शिक्षामित्रों को शामिल न किए जाने और शासनादेश जारी होने के 20 माह बाद भी अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी न होने से शिक्षामित्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष एवं शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने सरकार पर शिक्षामित्रों के साथ भेदभाव और उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।जिलाध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने कहा कि शिक्षामित्र पिछले 26 वर्षों से प्राथमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उनके भविष्य को लेकर सरकार की उदासीनता समझ से परे है। उन्होंने कहा कि अनेक शिक्षामित्र टीईटी एवं सीटीईटी उत्तीर्ण हैं, फिर भी उन्हें नियमित शिक्षक नहीं बनाया जा रहा है। सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने विशेष टीईटी परीक्षा में शिक्षामित्रों को शामिल न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि परीक्षा में शामिल होने का अवसर न देना शिक्षामित्रों के हितों की अनदेखी है। शिक्षामित्रों को विशेष टीईटी में शामिल होने का अवसर नहीं मिलने से उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासनादेश जारी होने के 20 माह बाद भी शिक्षामित्रों की अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इससे स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षामित्रों में निराशा व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षामित्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। राम चन्दर मौर्य ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही शिक्षामित्रों की मांगों पर विचार नहीं किया तो शिक्षामित्र अपने अधिकारों के समर्थन में चरणबद्ध तरीके से बड़ा आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे।

Post a Comment

0 Comments