Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अनुपालन के साथ सतत् विकास हेतु बैंक मित्रों का सशक्तिकरण”कार्यक्रम हुआ आयोजित

 

*अनुपालन के साथ सतत् विकास हेतु बैंक मित्रों का सशक्तिकरण”कार्यक्रम हुआ आयोजित*

अम्बेडकरनगर। वित्तीय समावेशन विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय अंबेडकर नगर* की पहल पर दिनांक 08.09.2026 को लगभग 300 बैंक मित्रों (Business Correspondents) हेतु “अनुपालन के साथ सतत् व्यवसाय वृद्धि हेतु बैंक मित्रों का सशक्तिकरण”  विषय पर प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक मित्रों को व्यवसाय विकास के साथ-साथ अनुपालन, वित्तीय समावेशन, ग्राहक सेवा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक एवं सक्षम बनाना तथा उन्हें बैंक के सतत् व्यवसाय विकास में प्रभावी भागीदार के रूप में सशक्त करना रहा। कार्यक्रम के दौरान व्यवसाय वृद्धि के विभिन्न अवसरों, वित्तीय समावेशन से संबंधित बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं उत्पादों, ग्राहकों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा पात्र ग्राहकों को बैंकिंग, बीमा एवं पेंशन योजनाओं से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा, डिजिटल बैंकिंग में सावधानियां तथा Money Mule Accounts की पहचान एवं रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूकता प्रदान की गई। इस अवसर पर  क्षेत्रीय प्रबंधक (श्री मिहिर कुमार झा)  एवं DRM (श्री अनुज कुमार ) द्वारा वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में व्यवसाय वृद्धि को Compliance के साथ आगे बढ़ाने, ग्राहकों के विश्वास को बनाए रखने, साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम तथा बैंकिंग सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बैंक मित्रों की सक्रिय सहभागिता रही तथा उन्हें अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करते हुए व्यवसाय वृद्धि, बेहतर ग्राहक सेवा, सुरक्षित बैंकिंग एवं वित्तीय समावेशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समग्र उद्देश्य बैंक और ग्राहकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रहे बैंक मित्रों की क्षमता का विकास करते हुए “Business Growth with Compliance” की संस्कृति को और मजबूत करना रहा।

Post a Comment

0 Comments