Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शिक्षामित्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से किया शिष्टाचार भेंट, सौंपा मांगपत्र


 

*शिक्षामित्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से किया शिष्टाचार भेंट, सौंपा मांगपत्र* 

*शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शामिल होने हेतु मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण पत्र*

लखनऊ। शिक्षामित्र शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश द्वारा शिक्षामित्र हित में निरन्तर प्रयास के क्रम में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज से उनके सरकारी आवास लखनऊ में शिक्षामित्र शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह द्वारा भेंट कर वार्ता हुई। मांगपत्र में वर्तमान में 80000 से अधिक शिक्षामित्र टीईटी उत्तीर्ण हैं उनके स्थाईकरण की व्यवस्था , जो शिक्षामित्र टीईटी उत्तीर्ण नहीं है उनके लिए विशेष टीईटी परीक्षा में शामिल करना ,सेवाकाल की आयु 62 वर्ष और 12 माह ,शिक्षामित्र स्थानांतरण प्रक्रिया में अधिकारियों द्वारा की जा रही लापरवाही ,फर्रुखाबाद चंदौली कौशांबी जिले में वर्ष 2018 का बकाया मानदेय भुगतान के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री जी से सभी बिन्दुओं पर सकारात्मक वार्ता हुई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने शिक्षामित्र सम्मेलन हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को आमंत्रण पत्र दिया, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अक्टूबर या नवम्बर माह में शिक्षामित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का समय निर्धारित हो सकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षामित्र हित में संगठन द्वारा निरन्तर  प्रयास किया जा रहा हैं।  जल्द ही शिक्षामित्रों की  टीम के साथ पुनः माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों से एक  जुट होकर कार्यक्रम की तैयारी शुरू करने की बात कही, प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों को गुटबाजी छोड़कर एक साथ एक जुट होना चाहिए। संगठन लगातार प्रयासरत है । प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों से शिक्षामित्र शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश पर विश्वास और भरोसा कर एक जुट होकर संगठन के साथ खड़े होने की अपील किया है।





Post a Comment

0 Comments