*जगदीश प्रसाद बने शिक्षामित्र शिक्षक संघ जहांगीर गंज के ब्लाक अध्यक्ष*
अम्बेडकर नगर। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश दूबे की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष राम चन्दर मौर्य ने संगठन का विस्तार करते हुए प्राथमिक विद्यालय हज्जीपुर में कार्यरत शिक्षामित्र जगदीश प्रसाद को शिक्षामित्र शिक्षक संघ ब्लाक इकाई जहांगीर गंज का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया है।जगदीश प्रसाद के ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत होने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षामित्रों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रजिया खातून, जिला महामंत्री मोहम्मद मोसीर खान, जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री सुरेन्द्र कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष पंडित संजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लाक अध्यक्ष संगीता वर्मा, सुदामा देवी, सर्वेश कुमार, राम करन प्रजापति, ब्लाक महामंत्री राजेश वर्मा, राम अशीष वर्मा सहित जनपद के शिक्षामित्रों ने जगदीश प्रसाद के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

0 Comments