Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर परिषदीय विद्यालयों में विविध गतिविधियों का आयोजन


 *अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर परिषदीय विद्यालयों में विविध गतिविधियों का आयोजन*

*पोस्टर प्रतियोगिता एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रयास–बेसिक शिक्षा अधिकारी*

अम्बेडकरनगर।08 सितम्बर 2026 अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पोस्टर प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए साक्षरता, शिक्षा के महत्व तथा जागरूकता से जुड़े विषयों पर पोस्टर, चित्र एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियां तैयार कीं।

      जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में केवल शैक्षिक ज्ञान का विकास करना ही नहीं, बल्कि उनकी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल, सहयोग की भावना एवं सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा देना है। गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा एवं रुचि के अनुरूप सीखने और स्वयं को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

        उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग का संकल्प है कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला, संस्कृति, रचनात्मकता एवं विभिन्न सह-शैक्षिक गतिविधियों से जोड़कर उसके संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास सुनिश्चित किया जाए। विभाग द्वारा विद्यालयों में ऐसे नवाचारी एवं सहभागी कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे बच्चे आत्मविश्वासी, जागरूक, सृजनशील एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित हो सकें।

Post a Comment

0 Comments