*शिक्षामित्र शिक्षक संघ अकबरपुर की सुदामा देवी बनीं अध्यक्ष, राजेश वर्मा को महामंत्री की जिम्मेदारी*
अम्बेडकर नगर।शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष राम चन्दर मौर्य ने संगठन का विस्तार करते हुए अकबरपुर ब्लाक इकाई में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय उसमापुर तारा खुर्द में कार्यरत शिक्षामित्र सुदामा देवी को शिक्षामित्र शिक्षक संघ अकबरपुर का ब्लाक अध्यक्ष तथा प्राथमिक विद्यालय भरथीपुर में कार्यरत शिक्षामित्र राजेश वर्मा को ब्लाक महामंत्री मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा शिक्षामित्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा की गई। मनोनयन के बाद शिक्षामित्रों में खुशी का माहौल रहा और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं महामंत्री को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रजिया खातून, जिला महामंत्री मोहम्मद मोसीर खान, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश दूबे, राहुल कुमार सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष पंडित संजय शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष संगीता वर्मा, सर्वेश कुमार, राम करन प्रजापति, ब्लाक महामंत्री राम अशीष वर्मा सहित जनपद के तमाम शिक्षामित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

0 Comments