Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का अधिकारियों ने कराया यथासंभव मौके पर निस्तारण

 ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का अधिकारियों ने कराया यथासंभव मौके पर निस्तारण

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर

निराला साहित्य संवाद

अम्बेडकरनगर, 18 सितम्बर 2026।


शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण तथा पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जनपद की समस्त तहसीलों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया।

ग्राम चौपालों में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। अधिकारियों द्वारा यथासंभव समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा जिन प्रकरणों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं था, उनके संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा गांव में संचालित विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

इसी क्रम में तहसील भीटी के ग्राम पंचायत महमदपुर चपरा में विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित प्रकरण अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा नियमानुसार यथासंभव मौके पर ही उनके निस्तारण की कार्रवाई की।

चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी भीटी, खण्ड शिक्षा अधिकारी भीटी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, सहायक विकास अधिकारी कृषि, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रशासक/प्रधान, लेखपाल तथा एसडीओ विद्युत भीटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चौपाल में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर दिलाने तथा समस्याओं के नियमानुसार समाधान का भरोसा दिलाया।

ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गांव तक पहुंचकर सीधे संवाद कर रहा है। साथ ही पात्र नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments