*गंगा दशहरा पर जनपद में चलाया गया विशेष गोवंश सुपुर्दगी अभियान, 211 गोवंशो पात्र लाभार्थियों को किया सुपुर्द*
*सुपुर्दगी अभियान में कुपोषित बच्चों के परिजनों को सुपुर्द किए गए दुधारू गोवंश*
अम्बेडकरनगर। 25 मई 2026 प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों के संरक्षण, संवर्धन तथा कृषकों एवं पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित मा० मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत जनपद में आज “गंगा दशहरा” के पावन अवसर पर विशेष गोवंश सुपुर्दगी अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत जनपद के विभिन्न निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों से 211 गोवंश पात्र लाभार्थियों को सुपुर्द किए गए।
जिसमें अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल हरख कौड़हा, विकास खंड अकबरपुर में मा. सदस्य विधान परिषद श्री हरिओम पांडे, अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल चाचिकपुर विकास खंड भीटी में मा. विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद, अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल बनगॉव में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला के कर कमलों द्वारा सैम–मैम बच्चों के परिवारों सहित विभिन्न पात्र लाभार्थियों को गोवंश सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में वृहद गो संरक्षण केन्द्र खण्डहरा में श्री अनिल वर्मा क्षेत्र पंचायत प्रमुख, गोवंश आश्रय स्थल रतना में गौरव सिंह, क्षेत्र पंचायत प्रमुख भियाँव द्वारा कुपोषित बच्चों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को गोवंशो को सुपुर्दगी में दिया गया। इसी प्रकार जनपद के विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के द्वारा उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं संबंधित उपजिलाधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में योजना के पात्र लाभार्थियों को गोवंश सुपुर्द किए गए।
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि यह अभियान जनपद में पशुपालन को प्रोत्साहन देने, ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने तथा निराश्रित गोवंशों के संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न गो-आश्रय स्थलों से कुल 211 गोवंशों को इच्छुक कृषकों, पशुपालकों एवं पात्र व्यक्तियों को सुपुर्द किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत सुपुर्द किए जाने वाले गोवंशों के पालन-पोषण हेतु लाभार्थियों को नियमानुसार रू1500/प्रति गोवंश प्रति माह आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन एवं स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिले।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा चिन्हित कुपोषित बच्चों के परिवारों को पोषण सुदृढ़ीकरण से जोड़ने के उद्देश्य सकुपोषित बच्चों के परिजनों को दुधारू गायों को सुपुर्द किया गया। इससे कुपोषित बच्चों के परिवारों को दूध एवं पोषण की उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री सहभागिता योजना अन्तर्गत पशुपालकों तथा कृषकों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से 117 परिवारों को 211 गोवंशो सुपुर्दगी में देने के साथ ही कुपोषित बच्चों के 10 परिवारों को बच्चो को कुपोषण से मुक्ति दिलाने हेतु 16 गोवंशो को सुपुर्दगी में दिया गया । इस अवसर पर जनपद के 23 गो आश्रय स्थलो पर समारोह पूर्वक आयोजन किया गया।

0 Comments