*थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश*
अम्बेडकरनगर। 25 जुलाई 2026 शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने थाना टांडा पहुंचकर दूर-दराज़ से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रत्येक शिकायत का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने, शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करते हुए पात्र व्यक्तियों को त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजस्व एवं पुलिस से संबंधित प्रकरणों में समन्वय स्थापित कर मौके पर जाकर आवश्यक जांच कर स्थाई समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी टांडा, तहसीलदार टांडा, क्षेत्राधिकारी टांडा, संबंधित लेखपाल एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments