Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एक सप्ताह में शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी, स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे शिक्षामित्र

 

*एक सप्ताह में शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी, स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे शिक्षामित्र*

*विभागीय अधिकारियों की उदासीनता व लापरवाही के चलते शासनादेश जारी होने के 18 महीने बाद भी नहीं हो सकी शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी*

अम्बेडकर नगर।शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने कहा कि यदि एक सप्ताह की अवधि में शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो बाध्य होकर शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। जिलाध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने बताया कि मूल विद्यालय वापसी,  स्थानांतरण सम्बन्धित शासनादेश जनवरी 2025 में ही जारी किया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही व उदासीनता के चलते 18 महीने बाद भी मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। जिस पर शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक सप्ताह में मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी न होने पर शासनादेश के अनुपालन की मांग को लेकर जिला मुख्यालय आन्दोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने कहा कि शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर शिक्षामित्रों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने जनपद के सभी शिक्षामित्रों को  एक जुट होकर शिक्षामित्र हित में संघर्ष करने की अपील किया है। वहीं शिक्षामित्र उत्थान मंच अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष ने भी शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी को लेकर विभागीय अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए शिक्षामित्र आन्दोलन का समर्थन किया है।

Post a Comment

0 Comments