Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई नमाज़

 

*ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई नमाज़*

अम्बेडकरनगर । 28 मई 2026 ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, प्रशिक्षु आईएएस श्री थनीगईयरसन टी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों, ईदगाहों, नमाज़ स्थलों एवं कुर्बानी स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था की स्थिति पर सतर्क निगरानी बनाए रही।

      जनपद में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की नमाज़ पूर्ण श्रद्धा, उल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुई। 

      जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपदवासियों को ईद-उल-अज़हा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में आमजन, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Post a Comment

0 Comments