Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन

कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन



निराला साहित्य संवाद | 
अम्बेडकर नगररामनगर। विकास खंड रामनगर के कंपोजिट विद्यालय बौरांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्रद्धा, उल्लास एवं सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, उनकी लीलाओं एवं जीवन प्रसंगों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रहा, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। विद्यालय परिसर में कृष्ण जन्मोत्सव की मनोहारी छटा देखते ही बन रही थी। बच्चों के उत्साह और उमंग से पूरा वातावरण कृष्णमय हो उठा।
कार्यक्रम की समस्त तैयारियों को व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप प्रदान करने में सहायक अध्यापक जितेंद्र यादव, संगीता एवं अनुदेशक सत्येंद्र ने विशेष भूमिका निभाई। प्रधानाध्यापक अरविंद पाण्डेय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय संस्कृति, पर्व एवं परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक बाबूराम, सुरेंद्र, शीला, सरिता, रीना एवं कविता सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक पर्वों के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments