Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी,सम्मान समारोह का जिला पंचायत सभागार में किया गया आयोजन


 



*प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी,सम्मान समारोह का जिला पंचायत सभागार में किया गया आयोजन*

अम्बेडकर नगर। 25 अगस्त 2026 को जिला पंचायत सभागार, अम्बेडकर नगर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के द्वारा संरक्षक श्री राम भवन शुक्ल की अध्यक्षता में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी/सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय देवेंद्र प्रताप सिंह जी(सदस्य विधान परिषद), विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विनय कुमार तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष-उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ,माननीय उमाशंकर सिंह- प्रदेश महामंत्री, माननीय श्याम सुंदर वर्मा(प्रशासक, जिला पंचायत अम्बेडकर नगर) व रमाशंकर सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा) की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षकों के मसीहा कहे जाने वाले एमएलसी माननीय देवेन्द्र प्रताप सिंह ने टेट अनिवार्यता प्रकरण में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी के साथ माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर विभागीय टेट का निर्णय करवाकर जिस प्रकार शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का प्रबंध किया उसी प्रकार शिक्षकों के साथ हर कदम पर खड़े रहकर उनकी समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय कुमार तिवारी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए संगठन के संघर्षों को याद करते हुए संगठन द्वारा किए जा रहे शिक्षक हित से संबंधित तमाम प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया, साथ ही उन्होंने युवा शक्ति से संगठन से जुड़ने की विशेष अपील करते हुए संगठन और शिक्षकों की आवाज़ बनकर आगे आने हेतु प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में टांडा ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष श्री रजनीश पासवान, पूर्व मंत्री श्री अनवर ख़ान, शिक्षक नेता श्री सुहेल अहमद, श्री संतोष कुमार, श्री गौतम पटेल, श्री प्रदीप कुमार आदि को अंगवस्त्र भेंट कर ससम्मान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, अम्बेडकर नगर में सम्मिलित कराया गया व अध्यापन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। भीषण गर्मी व उमस होने के बावजूद सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने कार्यक्रम सम्पन्न होने तक डटे रहकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनय सिंह, जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रामकेश मौर्य, जिला उपाध्यक्ष देव ऋषि मिश्र, शुभाशीष सिंह व अभिषेक यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश सिंह, राकेश वर्मा, राजेश अकेला व अन्य पदाधिकारीगण की उपस्थिति रहे।

Post a Comment

0 Comments