उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के तत्वावधान में जिला पंचायत सभागार में शिक्षा उन्नयन गोष्ठी सम्मान समारोह का होगा आयोजन
अम्बेडकर नगर । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के तत्वावधान में जिला पंचायत सभागार में शिक्षा उन्नयन गोष्ठी सम्मान समारोह का आयोजन 25 अगस्त 2026 किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ रामनगर के अध्यक्ष राजेश कुमार अकेला ने बताया कि उक्त समारोह में विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्ष राजेश कुमार अकेला ने रामनगर ब्लाक के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से कार्यक्रम में प्रतिभाग कर समारोह को सफल बनाने की अपील किया है।

0 Comments