*मानवता की मिसाल बनीं अंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेज की डॉ. प्रिया सिंह*
निराला साहित्य संवाद,
अंबेडकरनगर। मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एमबीबीएस, एमएस डॉ. प्रिया सिंह जी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि डॉक्टर सिर्फ डॉक्टर नहीं, भगवान का रूप होते हैं। मेडिकल कॉलेज में एक गरीब महिला का ट्यूमर का ऑपरेशन होना था, लेकिन महिला के शरीर में खून काफी कम था। ऐसे में ऑपरेशन करना बहुत मुश्किल था। इस कठिन परिस्थिति में डॉ. प्रिया मैम जी ने गरीब महिला के लिए देवदूत बनकर मदद की मेडिकल कॉलेज में चार यूनिट ब्लड फ्री दिलवाया। प्राइवेट ब्लड बैंक में लगने वाला 2400 रुपये का शुल्क अपनी जेब से अपने मरीज के लिए दिया।
रक्तदान में भी सबने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।समाजसेवी बरकत अली ने जिला अस्पताल से एक यूनिट, सत्यम गुप्ता बसखारी ने मेडिकल कॉलेज में एक यूनिट ब्लड डोनेट कर मदद की। छोटा भाई मुराद अली ने दो यूनिट ब्लड की व्यवस्था करवाई, जिसमें एक यूनिट उन्होंने स्वयं डोनेट किया। एक यूनिट ब्लड डॉ. प्रिया मैम ने अपने स्टाफ अमित जी से डोनेट करवाया और एक यूनिट शांति राजभर जी ने दिया।
गरीब महिला का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया। महिला और उसके परिवार ने डॉ. प्रिया सिंह जी और सभी रक्तदाताओं का दिल से आभार व्यक्त किया। बरकत अली ने कहा सच में डॉ. प्रिया मैम जी आप महान हैं, आपको दिल से सलाम है। ऐसे डॉक्टरों की वजह से ही इंसानियत आज भी जिंदा है।

0 Comments