*रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस परिवार में दिखा अपनत्व और भावनाओं का अनूठा संगम*
अम्बेडकर नगर। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जनपद अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह द्वारा अपने कर्तव्य के कारण घर-परिवार से दूर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं। अपनों से दूर रहकर जनसेवा में समर्पित इन पुलिसकर्मियों के लिए यह पल भावुक करने वाला रहा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा
“राखी का यह धागा सिर्फ कलाई पर नहीं बंधता, यह विश्वास और अपनत्व से दिलों को जोड़ता है। जो आज अपने घर की राखी से दूर हैं, उनके लिए पूरा पुलिस परिवार उनका अपना परिवार है।”
रक्षाबंधन का यह आयोजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि उस भाव का प्रतीक बना जिसमें पुलिस परिवार अपने हर सदस्य के सुख-दुःख में साथ खड़ा है।


0 Comments