Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शिक्षामित्रों के मूल निकटतम विद्यालय स्थानांतरण समायोजन की सूची हुई जारी, 23 अगस्त को होने वाला शिक्षामित्रों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन हुआ स्थगित



*शिक्षामित्रों के मूल निकटतम विद्यालय स्थानांतरण समायोजन की सूची हुई जारी, 23 अगस्त को होने वाला शिक्षामित्रों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन हुआ स्थगित*

*सूची जारी करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षामित्रों ने दिया धन्यवाद, व्यक्त किया आभार*

अम्बेडकरनगर। 22 अगस्त 2026 शिक्षामित्रों का बहुप्रतीक्षित मूल विद्यालय निकटतम विद्यालय स्थानांतरण समायोजन की सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बेडकर नगर द्वारा जारी कर दी गई है। जिसके उपरांत शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर द्वारा 23 अगस्त 2026 को होने वाले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को स्थगित करने की घोषणा की है। साथ ही शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य , जिला महामंत्री मो मोसीर खान , जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रजिया खातून, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश दूबे, राहुल सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष पंडित संजय शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष सर्वेश कुमार, राम करन प्रजापति, ब्लाक महामंत्री राम अशीष वर्मा सहित जनपद के  शिक्षामित्रों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बेडकर नगर को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।









Post a Comment

0 Comments