*संगीता वर्मा बनीं शिक्षामित्र शिक्षक संघ टांडा की ब्लाक अध्यक्ष*
अम्बेडकर नगर। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष राम चन्दर मौर्य ने संगठन का विस्तार करते हुए प्राथमिक विद्यालय पुंथर में कार्यरत शिक्षामित्र संगीता वर्मा को शिक्षामित्र शिक्षक संघ ब्लाक इकाई टांडा का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया है।संगीता वर्मा के मनोनयन से संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षामित्रों में खुशी की लहर है। उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रजिया खातून, जिला महामंत्री मोहम्मद मोसीर खान, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश दूबे एवं राहुल सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष पंडित संजय शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष सर्वेश कुमार एवं राम करन प्रजापति, ब्लाक महामंत्री राम अशीष वर्मा सहित जनपद के शिक्षामित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि संगीता वर्मा के नेतृत्व में टांडा ब्लाक इकाई संगठन को और मजबूत करने तथा शिक्षामित्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

0 Comments