*डीएम ने अमृत सरोवर और वृहद वृक्षारोपण का किया निरीक्षण, सूखे पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाने के निर्देश*
अम्बेडकरनगर। 22 जुलाई 2026 जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने आज पूर्वाह्न में डीसी मनरेगा के साथ विकास खंड टाण्डा की ग्राम पंचायत ममरेजपुर एवं पकड़ी भोजपुर में अमृत सरोवरों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत ममरेजपुर में अमृत सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, तथा सौन्द्रर्थीकरण कार्य व पेड़–पौधों को देखकर प्रशंसा व्यक्त की गयी और अमृत सरोवर पर बने पाथवे पर चारो तरफ भ्रमण कर सरोवर का अवलोकन किया तथा खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि बरसात के बाद पाथवे पर लगे इन्टरलाकिंग को इन्द्रधनुष के रंग में रगवा दिया जाय। अमृत सरोवर पर लगे झूले को फिक्स करने के भी निर्देश दिए। ग्राम प्रशासक श्रीमती कान्ती देवी से वार्ता करते हुए पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया साथ ही साथ पंचायत भवन पर स्मार्ट टेलीविजन लगाये जाने के निर्देश दिये, जिससे शासन / प्रशासन द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग एवं अन्य डिजिटल गतिविधियों को सुविधा हो सके।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पकडी भोजपुर मे पडरा तालाब की खुदाई कार्य (वित्तीय वर्ष 2020-21) का निरीक्षण किया, वहाँ तालाब के बगल बने घरों के गंदा पानी, तालाब में न आने पाये इसके लिए ग्राम पंचायत सचिव को सोखपिट / नाली बनाने के लिए निर्देशित किया गया। तदोपरांत उन्होंने पकड़ी भोजपुर मे गाटा सं० 138 पर वृहद वृक्षारोपण के कार्य का भी निरीक्षण किया एवं एक पेड मॉ के नाम की थीम की तर्ज पर पौध भी रोपित किया। ग्राम पंचायत पकड़ी भोजपुर गाटा सं० 138 पर वृहद वृक्षारोपण में कुल 3000 पौध लगाये गये है। जिस पर जिलाधिकारी महोदया द्वारा प्रशांसा व्यक्त की गयी है साथ ही खण्ड विकास अधिकारी टाण्डा को निर्देशित किया गया जो पौधे सूख रहे है उनके स्थान पर ऑवला, ईमली, बेल आदि पौध का रोपण किया जाय तथा उन पौधो की सुरक्षा व्यवस्था की जाय।
निरीक्षण के समय श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह खण्ड विकास अधिकारी टाण्डा, श्री मनोज कुमार वर्मा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, श्री अखिलेश पाल तकनीकी सहायक श्री आलोक रंजन तकनीकी सहायक श्रीमती सुषमा वर्मा तकनीकी सहायक, श्रीमती कान्ती देवी ग्राम प्रशासक ममरेजपुर, श्रीमती शिवकुमारी यादव ग्राम प्रशासक पकडी भोजपुर ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती टिवंकल वर्मा, एंव श्री सूर्य प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।

0 Comments