*सोशल मीडिया के माध्यम से बरकत अली समाजसेवी और उपनिरीक्षक सरोज कुमार आरपीएफ एएसआई मोहम्मद जफर ने लावारिस शव की करवाई पहचान*
अंबेडकरनगर। सोशल मीडिया की एक अपील से लावारिस शव की पहचान हो गई और परिजनों को अपने लापता भाई का शव मिल सका।
जानकारी के अनुसार *इरफान राजा निवासी चंदवारा, मुजफ्फरपुर* दिनांक 8 जुलाई को अपने परिवार के साथ किछौछा दरगाह शरीफ आए थे। वे मानसिक रोग से पीड़ित थे। दिनांक 21 जुलाई को लगभग 11:00 बजे वे किछौछा दरगाह से कहीं चले गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका।
इसी दौरान दिनांक 21.07.2026 को रेलवे स्टेशन गोसाईगंज पर ट्रेन नंबर 13308 से समय 15:06 बजे दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर जीआरपी उपनिरीक्षक *सरोज कुमार* एवं आरपीएफ एएसआई मोहम्मद जाफर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पहचान हेतु मेडिकल कॉलेज सदरपुर के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
शव की पहचान के लिए बरकत अली समाजसेवी ने सोशल मीडिया पर फोटो और जानकारी साझा की थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट देखकर *अदीब राना निवासी किछौछा दरगाह* ने शव की पहचान की और मृतक के भाई *मोहम्मद काशिफ राजा* को सूचना दी।
सूचना मिलते ही काशिफ राजा अकबरपुर जीआरपी थाने पहुंचे। वहां पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर उन्होंने भाई का शव प्राप्त किया और अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए।
इस पूरे मामले में अकबरपुर आरपीएफ जीआरपी पुलिस और बरकत अली समाजसेवी ने सोशल मीडिया के सहयोग से एक लावारिस शव अपने परिवार तक पहुंच सका।

0 Comments