Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पी एम श्री विद्यालय लखनी पट्टी में मासिक शिक्षक संकुल बैठक हुई संपन्न

 

*पी एम श्री विद्यालय लखनी पट्टी में मासिक शिक्षक संकुल बैठक हुई संपन्न*

अम्बेडकर नगर। 21 जुलाई 2026 शिक्षा क्षेत्र राम नगर के न्याय पंचायत गोहनार पुर की जुलाई माह की शिक्षक संकुल बैठक पी एम श्री विद्यालय लखनी पट्टी में हुई।बैठक को न्याय पंचायत समन्वयक नोडल संकुल शिक्षक अवधेश कुमार मौर्य ने संबोधित करते हुए कैच अप प्रक्रिया द्वारा शिक्षण कार्य करने, पठन संस्कृति को विकसित करने तथा निपुण लक्ष्य पर विस्तृत चर्चा करते हुए सम्बन्धित शासनादेश के बारे में भी जानकारी दिया। शिक्षक संकुल बैठक में न्याय पंचायत के सभी संकुल शिक्षक, प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, शिक्षक,शिक्षिका, शिक्षामित्र, अनुदेशक सहित शिक्षणेत्तर कर्मी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments