Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बैंक ऑफ बड़ौदा ने धूमधाम से मनाया 119वां स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

 

*बैंक ऑफ बड़ौदा ने धूमधाम से मनाया 119वां स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण*

अम्बेडकरनगर। 20 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के कन्वीनर बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज अपनी गौरवशाली विरासत (लीगेसी) और समृद्ध इतिहास को याद करते हुए 119वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया। अम्बेडकरनगर जनपद के अग्रणी बैंक (Lead Bank) के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय और जिले की सभी 43 शाखाओं द्वारा इस अवसर पर जगह-जगह विभिन्न सामाजिक और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

स्थापना दिवस को यादगार बनाते हुए बैंक द्वारा पर्यावरण, स्वास्थ्य और समाज सेवा से जुड़ी निम्नलिखित गतिविधियों को सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया।

पर्यावरण बचाओ जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया ।

119 फलदार वृक्षों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए क्षेत्रीय कार्यालय एवं जिले की सभी 43 शाखाओं के परिसर व आसपास कुल 119 फलदार पौधे लगाए गए।

मेडिकल कॉलेज सदरपुर के सहयोग से क्षेत्रीय कार्यालय में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

बुजुर्गों का सम्मान एवं वृद्धाश्रम में भोज: बैंक की समृद्ध परंपरा के अनुसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृद्धाश्रम का दौरा कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया, उनका सम्मान किया और उनके लिए विशेष भोज (भोजन) का आयोजन किया।

जिला अस्पताल में फल वितरण: सामाजिक सरोकार निभाते हुए जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना गया और उन्हें फल वितरित किए गए।

इसके अलावा, जिले की सभी शाखाओं में पधारे सम्मानित ग्राहकों का विशेष स्वागत किया गया तथा दिनभर कई अन्य उत्साहवर्धक गतिविधियां भी संचालित की गईं।

सहायक महा प्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री मिहिर कुमार झा ने इस अवसर पर कहा, "बैंक ऑफ बड़ौदा पिछले 119 वर्षों से देश की प्रगति और ग्राहकों के अटूट भरोसे की लीगेसी को आगे बढ़ा रहा है। आज के ये सभी सफल कार्यक्रम हमारे इसी सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भाव को दर्शाते हैं। हम उत्कृष्ट बैंकिंग सुविधाओं के साथ-साथ अम्बेडकरनगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेंगे।"

Post a Comment

0 Comments