Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ग्राम सभा रूढ़ी में सीमांकन विवाद हुआ शांत, उचित स्थान पर लगा सीमांकन पत्थर


 *ग्राम सभा रूढ़ी में सीमांकन विवाद हुआ शांत, उचित स्थान पर लगा सीमांकन पत्थर*

अम्बेडकर नगर। आलापुर तहसील के बिकास खंड राम नगर में स्थित ग्राम सभा रूढ़ी में एक वर्ष पूर्व 2025 में पूर्व लेखपाल द्वारा उत्तरी पश्चिमी सीमा पर सीमांकन पत्थर बिना लगाएं ही गलत स्थान पर पुराने पत्थर से हटकर खड़ा कर सम्बन्धित ग्राम प्रधानों प्रतिनिधियों के साथ फोटो खींचकर पत्थर लगाये जाने की सूचना भेज दी गई थी। जमीन की पैमाइश करने अप्रैल 2026 में पहुंची राजस्व टीम के समक्ष पत्थर न गड़े होने व गलत स्थान पर खड़ा करने का खुलासा हुआ। जिसके कारण  राजस्व टीम को बिना जमीन की पैमाइश किये वापस लौटना पड़ा। सीमांकन विवाद को देखते हुए ग्राम सभा रूढ़ी निवासी निराला साहित्य समाचार पत्र के संस्थापक राम चन्दर मौर्य ने सीमांकन पत्थर उचित स्थान पर लगवाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत संख्या - 40017826013240

दर्ज कराई। शिकायत का निस्तारण करने दिनांक 23 मई 2026 को  लेखपाल राजेश कुमार वर्मा के साथ पहुंची राजस्व टीम ने जेसीबी से पुराने पत्थर को खुदवा कर जमीन में दबे पुराने पत्थर के ऊपर नये पत्थर को उचित स्थान पर लगवाया गया मौके पर सम्बन्धित ग्राम प्रधान, प्रतिनिधि ,सम्बन्धित ग्राम सभाओं के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।सवाल यह उठता है कि गलत स्थान पर पत्थर लगाने वाले पूर्व लेखपाल व झूठी गवाही देने वाले ग्राम प्रधानों की क्या कोई जवाब देही नहीं बनती, क्या गलत स्थान पर पत्थर लगाने वाले कर्मचारी की जवाबदेही तय करायी जाती है अथवा नहीं यह बड़ा सवाल अभी भी बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments