Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने कोतवाली अकबरपुर में सुनीं जनता की समस्याएं

 

*थाना समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने कोतवाली अकबरपुर में सुनीं जनता की समस्याएं*


​अंबेडकरनगर । 23 मई 2026 जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए आयोजित 'थाना समाधान दिवस' के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली अकबरपुर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने मौके पर आए एक-एक पीड़ित की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई/निस्तारण के निर्देश दिए।

        ​सुनवाई के दौरान जमीन विवाद और अवैध कब्जों से जुड़े मामलों पर आवश्यकतानुसार राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर जाकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए। ​पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई करने और शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

       इस अवसर पर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments