Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपद की सभी तहसीलों में उच्चाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील समाधान दिवस

 

*जनपद की सभी तहसीलों में उच्चाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील समाधान दिवस* 

अंबेडकर नगर । 18अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी तहसीलों में उच्चाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया।

       तहसील अकबरपुर में मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला के समक्ष 115 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील भीटी में 47 शिकायतों में से 06, टांडा में 30 में से 02, आलापुर में 66 में से 08 तथा जलालपुर में 105 शिकायतों में से 06 का मौके पर समाधान किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

Post a Comment

0 Comments