Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सक्षम दिव्यांग सेवा संस्थान आलापुर के बैनर तले हर्षोल्लास के साथ मनायी गई भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती


 सक्षम दिव्यांग सेवा संस्थान आलापुर के बैनर तले हर्षोल्लास के साथ मनायी गई भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती


अम्बेडकर नगर। डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर सक्षम दिव्यांग सेवा संस्थान, आलापुर, अंबेडकर नगर की ओर से  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बाबा साहेब के विचारों एवं उनके संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, श्रद्धा एवं गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी उपस्थित सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का संस्था की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जाता है।


इस पावन अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राकेश मौर्या जी‌,उपाध्यक्ष अशोक कुमार ,कोषाध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा ,बिट्टन वर्मा, सरोजा देवी, सविता कुमारी, नीलम कुमारी,अजेंद्र कुमार, रविंद्र यादव एवं डॉ शैलेश ,विकास निषाद आदि  दिव्यांग साथी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments