Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न


 *सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न*

*साइबर फ्रॉड से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार पर दिया गया प्रशिक्षण*

निराला साहित्य संवाद,

अम्बेडकरनगर। 10 फरवरी 2026 भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर में विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले ‘Safer Internet Day’ के अवसर पर दिनांक 10 फरवरी 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Smart Tech, Safe Choices – Exploring the Safe and Responsible Use of AI” के अनुरूप सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार पर विशेष जोर दिया गया।

     कार्यशाला की अध्यक्षता अपर उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट राजेश कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर फ्रॉड से बचाव, डिजिटल ठगी के नवीन तरीकों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऑनलाइन लेन-देन, सोशल मीडिया उपयोग तथा संदिग्ध लिंक व कॉल से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यशाला में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है तथा इस प्रकार की कार्यशालाएं कर्मचारियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने में सहायक सिद्ध होंगी।

Post a Comment

0 Comments