अपूर्ण आवासों पर सख्ती: प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के 307 लाभार्थियों के विरुद्ध आर.सी. जारी
आवास निर्माण में लापरवाही पड़ेगी भारी: जनपद में 2.81 करोड़ रुपये की वसूली हेतु 307 आर.सी. निर्गत
श्याम चन्दर मौर्य निराला साहित्य संवाद
अम्बेडकरनगर 10 फरवरी 2026। परियोजना अधिकारी डीआरडीए ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत (वर्ष 2016-17 से 2024-25) अब तक अपूर्ण आवासों के जिन लाभार्थियों द्वारा बार-बार नोटिस एवं चेतावनी के उपरांत भी आवास निर्माण में रूचि नहीं ली जा रही थी अथवा अब तक आवास पूर्ण नही कराया गया है, ऐसे लाभार्थियों का चिन्हीकरण कराते हुए कुल 291 लाभार्थियों की आर०सी० जारी की गई है।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत वर्ष 2019-20 से 2024-25) तक के अपूर्ण आवासो में से 16 लाभार्थियों का चिन्हीकरण कराते हुए उनके विरूद्ध आर०सी० जारी की गई हैं। इस प्रकार जनपद में कुल 307 लाभार्थियों से रू0 28170000- (रू० दो करोड़ इक्यासी लाख सत्तर हजार मात्र) की धनराशि वसूली हेतु आर०सी० जारी की गई है।

0 Comments