![]() |
भीटी एवं कटेहरी विकास खंड में बैंकर्स लेवल ब्लॉक समिति की बैठक सम्पन्न ऋण वितरण में तेज़ी के निर्देश
निराला साहित्य संवाद,
अम्बेडकर नगर। भीटी एवं कटेहरी विकास खंड में बैंकर्स लेवल ब्लॉक समिति (BLBC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 की वार्षिक ऋण योजना (Annual Credit Plan-ACP) की प्रगति की समीक्षा की गई तथा विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY), एक जनपद एक उत्पाद (ODOP), मत्स्य पालन एवं कृषि उत्पादन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पीएम सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar), स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए कैश क्रेडिट लिमिट (CCL) तथा स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया गया कि पात्र लाभार्थियों के ऋण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करते हुए ऋण वितरण में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
बैठक में रिकवरी प्रमाण पत्र (RC) के मिलान की स्थिति की भी समीक्षा की गई। राजस्व विभाग एवं बैंकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल देते हुए निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप समयबद्ध ढंग से किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को किसी भी परिस्थिति में ऋण सुविधा से वंचित न रखा जाए।
बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के प्रतिनिधि श्री उमेश चौधरी, सहायक महाप्रबंधक (AGM) वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री कमलेश भास्कर, खंड विकास अधिकारी कटेहरी श्री जगन्नाथ चौधरी, सहायक विकास अधिकारी (भिटी) श्री एच. पी. वर्मा, आरसेटी (RSETI) से श्री शिवेंद्र, सहायक विकास अधिकारी (कृषि), कटेहरी, जिला उद्योग केंद्र के सीएम फेलो तथा विभिन्न बैंकों एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

0 Comments